सुपौल : ठनका की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत
सुपौल, मई 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की गोविंदपुर पंचायत के वार्ड आठ मंडल टोला में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे की है। महिला खेत में काम कर रही थी। उसकी पहचान नीतीश कुमार मंडल की पत्नी फूलो कुमारी (25 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फूलो कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ घर से करीब 400 मीटर पश्चिम स्थित खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया और तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने लगी। खतरे को देखते हुए खेत में काम कर रही महिलाएं घर की ओर भागने लगीं। बताया जाता है कि इसी बीच फुलो कुमारी खेत में चर रही अपनी बकरी की रस्सी खोलने लगी। तभी अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.