सुपौल, जनवरी 7 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार ने मंगलवार शाम सीएचसी छातापुर में भर्ती मरीजों को कंबल प्रदान कर ठंड से राहत दिलाई। एसडीएम ने हाईस्कूल चौक के कई स्थानों पर जाकर सड़क किनारे खड़े वृद्धजनों को कंबल ओढाया और ठंड से बचने की सलाह दी। एसडीएम के साथ बीडीओ डा. राकेश गुप्ता भी थे। एसडीएम ने बताया कि बेहद सर्द मौसम की मार चल रही है। ऐसे में लाचार, बेवश व निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर ठंड से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने समाजसेवी एवं सक्षम व्यक्तियों से ठंढ से बचाव के लिए असहाय लोगों को मदद करने की अपील भी की। इधर, बीडीओ डा. राकेश गुप्ता ने हरिहरपुर में महादलित, अल्पसंख्यक व साह बस्ती के वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों को कंबल प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.