सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को जिले का 36वां स्थापना दिवस और 115वां बिहार दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। इस क्रम में स्थानीय स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। दरअसल, शनिवार को हुई मूसलधार बारिश के बाद कार्यक्रम स्थल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। दर्शकों की संभावित भीड़ और गांधी मैदान में चल रही तैयारियों को ध्यान में रखते हुए रविवार दोपहर जिला प्रशासन ने मौसम साफ रहने पर अंततः सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गांधी मैदान में ही कराने का निर्णय लिया। बता दें कि शनिवार की बारिश के कारण गांधी मैदान में जलभराव हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर लगे टेंट के अंदर भी पानी भर गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रभात फेरी सहित...