भागलपुर, अप्रैल 10 -- कुनौली (सुपौल) से सुनील कुमार की रिपोर्ट डगमारा थाना क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। यहां अधिकतर बाइक चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे है। गांवों की स्थिति और भी खराब है। पुलिस की मौजूदगी के बाबजूद नाबालिग बाइक पर तीन सवारी लेकर बेधड़क घूमते हैं। पुलिस सिर्फ खानापूर्ति में लगी रहती हैं। आम लोग रोजाना ऐसे नाबालिग चालकों की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। नतीजा सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...