सुपौल, अप्रैल 18 -- मरौना, एक संवाददाता। नदी थाना क्षेत्र के कदमाहा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 7 में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, घटना से इलाके में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटैया गांव निवासी रणवीर पंडित के पुत्र रामकृष्ण पंडित अपने घर के पास स्थित आम के बगीचे में खेल रहा था। उसी दौरान बगीचे के रास्ते से एक दर्जन ट्रैक्टर मिट्टी भराई के कार्य में लगे हुए थे, जो पंचायत के वार्ड संख्या 6 निवासी मो. हकीद के यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक घबरा गया और बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय शव को घटनास्थल से हटाकर फरार हो गया। इसके बाद वहां ...