सुपौल, जून 29 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत गढ़िया वार्ड 14 में एक ट्रक की टक्कर से 100 केवीए डीएसएस (डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन) एवं बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बिजली विभाग को करीब 2.75 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। मामले को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा प्रतापगंज के कनीय विद्युत अभियंता ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार 26 जून को गढ़िया गांव में ट्रक द्वारा पोल सहित 100 केवीए डीएसएस को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कनीय विद्युत अभियंता रवि रौशन कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि ट्रक संख्या एच पी-20 ई 7614 की टक्कर से डीएसएस क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उस डीएसएस से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाध...