सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी पंचायत के वार्ड 12 स्थित मुस्लिम टोला में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुर्तजा के इकलौते पुत्र मुख्तार के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर के पास सड़क किनारे मौजूद था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने परसरमाझ्रजगतपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी...