सुपौल, मार्च 18 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंजझ्रपिपरा मुख्य मार्ग (एनएच-327ई) पर लालपट्टी वार्ड-17 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की रात करीब नौ बजे टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार सुमन ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के तिलाठी वार्ड-12 निवासी उषा देवी (...