सुपौल, अप्रैल 14 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। आरोपी वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बालक पड़ोसी के यहां भोज खाने गया था। वापस लौटने के दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोप है कि घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें- छह वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक यौनाचार किसी तरह बालक वहां से निकलकर रोते-बिलखते घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहु...