सुपौल, अप्रैल 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहे स्वास्थ्य शिविरों का सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा ने औचक निरीक्षण किया। मल्हनी पंचायत के सिमरा वार्ड 13 स्थित महादलित टोला में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप में टीबी, एचआईवी, शुगर सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं। जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाले समूहों पूर्व टीबी मरीज, एचआईवी, कैंसर, किडनी रोगी, कुपोषित बच्चे व बुजुर्ग की विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है। सीएस बाबू साहब झा ने कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिक से अधिक पंचायतों में कैंप लगाकर संदिग्ध मरीजों की जांच तेज करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों...