सुपौल, जून 27 -- सुपौल, निज संवाददाता। झखराही से ब्रह्मस्थान जाने वाली लिंक रोड कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूट-फूट के कारण चारपहिया, दोपहिया और ई-रिक्शा चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ई-रिक्शा में रखे सामान गिरने से लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत का कार्य अब तक नहीं कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन का प्रमुख रास्ता है, लेकिन लगातार अनदेखी से स्थिति और खराब होती जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : झखराही-ब्रह्मस्थान लिंक रोड की हालत जर्जर ग्रामीणों ने पार्षद से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके और लोगों को राहत मिल ...