सुपौल, अप्रैल 19 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिमराही स्थित लखीचंद साहू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को सुपौल का 12वां जिला सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना तथा सहभागी लोकतंत्र को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पार्षद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, फिंगलास पंचायत मुखिया प्रकाश कुमार, समिति अध्यक्ष लालन कुमार और आयोजक कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि धीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी विकसित समाज की बुनियाद होते हैं। उन्होंने कहा कि गुणव...