सुपौल, मई 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की ऐतिहासिक और बौद्धिक धरोहर को संरक्षित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में चल रहे पांडुलिपि खोज अभियान के दौरान त्रिवेणीगंज की युवा दीपिका चंद्रा के पास से 153 से लेकर 350 वर्ष पुरानी कुल 20 दुर्लभ पांडुलिपियां मिली हैं।
पांडुलिपियों का महत्व इस खोज को जिले के इतिहास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी निवासी दीपिका चंद्रा के पास ये पांडुलिपियां लंबे समय से सुरक्षित थीं। उन्हें यह विरासत उनके पूर्वज कृपानंद झा और बिमलानंद झा से मिली थी। परिवार द्वारा पीढ़ियों से संभाल कर रखी गई ये पांडुलिपियां अब प्रशासन की पहल से सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। इसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.