सुपौल, जून 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में रविवार को शारदीय खरीफ महा अभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ उर्वरक कर्मशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने की। यह भी पढ़ें- सुपौल : पंचायतों में कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजनउर्वरक कर्मशाला का उद्घाटन उर्वरक कर्मशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु, आत्मा अध्यक्ष शिवराम यादव, सुभाष कुमार यादव सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। खरीफ उर्वरक कर्मशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों को जैविक खेती पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने रासायनिक खेती को छोड़कर प...