सुपौल, जून 29 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज हत्ता टोल के समीप बीते दिनों मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक युवक द्वारा बंदूक लहराते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राघोपुर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली है और उसके घर से लकड़ी की बनी एक नकली बंदूक भी बरामद की है। यह भी पढ़ें- करतब दिखाने का वीडियो वायरल होने पर की गई कार्रवाईमामले की पहचान इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि 25 जून 2026 को राघोपुर प्रखंड में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया था। 26 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक काला शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए लड़का गणपतगंज से राघोपुर आने वाली मुख्य सड़क पर हाता टोला के पास मुहर्रम क...