सुपौल, मार्च 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना जीविका के माध्यम से सुपौल जिले में महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। जिले के सभी 11 प्रखंडों के पंचायतों में जीविका का नेटवर्क मजबूत हो चुका है। वर्तमान में 29,969 स्वयं सहायता समूहों से 4 लाख 59 हजार 127 परिवार जुड़े हुए हैं, जो विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपनी आय बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। समूहों को मजबूत बनाने के लिए जिले में 2171 ग्राम संगठनों और 42 संकुल स्तरीय संघों का गठन किया गया है। इनमें से 19 संकुल संघ मॉडल संकुल संघ के रूप में विकसित किए गए हैं। ये संस्थाएं महिलाओं को प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता और आर्थिक प्रबंधन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जीविका के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.