सुपौल, दिसम्बर 8 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में संचालित सभी 2443, आंगनवाड़ी केन्द्रों में सोमवार को गोद भराई रस्म सह सुपोषण दिवस कार्यक्रम मनाया गया। गोद भराई रस्म अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाओं द्वारा पोषक क्षेत्र की चिह्नित गर्भवती महिलाओं को केंद्र में बुलाकर रीति-रिवाज व सम्मान के साथ गोद भराई की रस्म एवं सुपोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व जांच व उचित देखभाल एवं पौष्टिक आहार ग्रहण करने की सलाह दी गई। इस संबंध में डीपीओ अंजू कुमारी ने बताया कि पौष्टिक आहार ग्रहण करने से ना सिर्फ गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बल्कि, गर्भ में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। गर्भ काल मे सही देखभाल एवं खानपान में पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। उसके अलावा टेटनस का इंजेक्शन, कैल्शियम, आयरन फोलिक एसिड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.