सुपौल, अप्रैल 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर चल रही एईडीओ प्रतियोगिता परीक्षा दुसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। प्रशासन की ओर से कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम दिखा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। बता दें बुधवार को जिले के 11 केन्द्रों पर शुरू हुई एईडीओ की परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी। 16 और 19 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित हो रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : जिले के नौ केन्द्रों पर शांत...