सुपौल, मई 8 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की सभी 174 ग्राम पंचायतों में बाल पंचायत का गठन किया जाएगा। इस नई पहल के जरिए बच्चों को अपनी समस्याएं रखने, सुझाव देने और पंचायत स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनेंगे।

बाल पंचायत की तैयारी बाल पंचायत के गठन को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। पंचायतों में नियमित रूप से बाल सभा और महिला सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों और महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में पहल होगी। बाल सभा के आयोजन की जानकारी कम से कम 15 दिन पहले पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में माइकिंग और पोस्टर के माध्यम से दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और अभिभावकों की सहभाग...