सुपौल, मार्च 21 -- सुपौल। बिहार दिवस एवं सुपौल स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय गांधी मैदान में 22 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम छह बजे से इसकी शुरुआत होगी। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका मोनालिसा सन्याल चक्रबर्ती और कांचनमोय भट्टाचार्य अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। साथ ही कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार भी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...