सुपौल, अगस्त 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला व्यवहार न्यायालय में बुधवार को डॉ राकेश कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद योगदान किया। इससे पूर्व डॉ राकेश कुमार पटना उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर पदस्थापित थे। इसको लेकर जिला न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालयकर्मियों ने डॉ राकेश कुमार का स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नव पदस्थ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार न्यायिक कार्यों में न्याय की निष्पक्षता, पारदर्शिता, समयबद्धता एवं विधि के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...