सुपौल, अप्रैल 1 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ सुपौल के सचिव ने नोटिस जारी कर जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस आलोक में 10 अप्रैल 2026 को आमसभा बुलाई गई है। उक्त बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्वाचन पदाधिकारी एवं त्रिसदस्यीय समिति का चयन किया जाएगा बताते चलें कि वर्ष 2022 के बाद जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव वर्ष 2024 में होना था, लेकिन समय पर चुनाव न हो पाने के कारण बिहार बार काउंसिल, पटना ने एक तदर्थ समिति का गठन किया था। इस समिति को तीन माह के अंदर नवंबर 2024 तक चुनाव कराने का दायित्व सौंपा गया था। लेकिन समिति द्वारा समय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू न किए जाने पर अधिवक्ता रुद्र प्रताप लाल ने सूचना का अधिकार के तहत कई बार बिहार स्टेट बार काउंसिल, पटना से जानकारी मांगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.