सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी है। वैसे तो चुनाव इस साल के आखिरी महीनों में ही होंगे। लेकिन, उससे करीब तीन महीने पहले ही जिले में मतदान के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पहुंच जाएंगी। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को वेयर हाउस बनाने का निर्देश दिया था। आयोग के इस निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने बीएसएस कॉलेज में वेयर हाउस बनाने का निर्णय लिया है। इसी वेयर हाउस में पंचायत चुनाव के लिए आयोग द्वारा भेजी गयीं ईवीएम-वीवीपैट पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखी जाएंगी। यह भी पढ़ें- पंचायत निर्वाचन 2026 के प्रपत्र-1 के प्रकाशन की तिथि बदली यहीं पर निबंधित कंपनी से आयी इंजीनियरों की टीम ईवीएम -वीवीपैट की प्रथमस्तरीय जांच करेंगी। प्रथम...