सुपौल, अप्रैल 6 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। इंटरमीडिएट परीक्षा में करजाईन बाजार की रहने वाली होनहार छात्रा आंचल कुमारी ने साइंस संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 468 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने वाली करजाईन बाजार निवासी नंदकुमार यादव की पुत्री आंचल कुमारी तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली संतोष कुमार साह की बेटी प्राची कुमारी को सम्मानित किया गया। पूर्व आईआरएस सह राजद नेता वैद्यनाथ मेहता ने रविवार देर शाम दोनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राजद नेता ने कहा कि जब बच्चों का हौसला बुलंद होता है, तो वे हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। करजाईन बाजार की इन दोनों बेटियों ने यह साबित कर दिया कि अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। अपनी सफलता से इन्होंने सिर्फ अपने माता पिता ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत...