सुपौल, सितम्बर 24 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाए जा रहे जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा 2 से 22 सितंबर तक जारी आंकड़ों के अनुसार कई जांचों में सुपौल जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाइपरटेंशन में 2,45,332 लोगों की स्क्रीनिंग कर 4,380 मरीज चिन्हित किए गए। वहीं डायबिटीज में भी 2,45,332 लोगों की जांच में 3,337 मरीज चिन्हित हुए। सीओपीडी की 1,46,834, एनएएफएलडी की 1,42,009, ओरल कैंसर की 2,37,757, ब्रेस्ट कैंसर की 77,703 और सर्वाइकल कैंसर की 30,741 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उपलब्धि के आधार पर सुपौल ओरल कैंसर स्क्रीनिंग में राज्य में प्रथम, डायबिटीज में तीसरे और हाइपर...