भागलपुर, अप्रैल 24 -- कुनौली (सुपौल) से सुनील कुमार की रिपोर्ट कुनौली, निज प्रतिनिधि। सीमावर्ती क्षेत्र में गहराता जल संकट कृषि और किसानों की आजीविका के लिए भी यह एक गंभीर समस्या बन चुका है। लगातार गिरते भू-जल स्तर और सुखती नदियों के दोहरे प्रहार से कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायत के किसान जूझ रहे हैं। यहां की खेती मुख्य रूप से वर्षा और पारम्परिक जल स्रोतों पर निर्भर रही है। लेकिन, पिछले कछ वर्षों में अनियमित मानसून और सभी तिलयुगा, खांडो नदियों के समय से पहले सूख जाने के कारण सिंचाईं का ढांचा पूरी तरह चरमरा कर रह गया है। भू-जल स्तर कई फीट नीचे चले जाने के कारण यहां के अधिकांश बोरिंग दम तोड़ रहे हैं, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलें प्रभावित हो जाती हैं। पानी की कमी के कारण किसानों को महंगे डीजल पम्पों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे खेती घाटे ...