सुपौल, अप्रैल 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर में जल्द फिजिकल मॉडलिंग सेंटर (पीएमसी) की शुरुआत होगी। इससे कोसी इलाके में जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण में काफी सहूलियत होगी। इसको लेकर सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर में गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने दौरा किया। उन दोनों के आगमन को लेकर वीरपुर में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। वीरपुर हवाई अड्डा से लेकर पीएमसी मार्ग और कोसी विभाग के निरीक्षण भवन (आईबी) तक पूरे इलाके को सुरक्षा घेरा में रखा गया था। जगह-जगह पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी एवं एसएसबी के जवान तैनात रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सुबह करीब 10:45 बजे हवाई मार्ग से वीरपुर हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उन्हें जिला बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर ...