सुपौल, जुलाई 31 -- किशनपुर, एक संवाददाता। पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर जलस्तर में कमी आने के साथ ही कोसी नदी का कटाव एक बार फिर तेज हो गया है।

कटाव का असर दुबियाही पंचायत के बेला गोठ के पूर्ण रूप से कट जाने के बाद अब मौजहा पंचायत के पंचगछिया और बगहा दो नदी के बीच बसे गांव पर कोसी का कहर टूट पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रहे कटाव के कारण अब तक 15 परिवारों के 25 घर कोसी नदी में समा चुके हैं, जबकि 19 परिवारों के करीब 30 घर अभी भी कटाव की जद में हैं। कटाव की रफ्तार से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से नदी का बहाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। देखते ही देखते कई लोगों के आशियाने नदी में विलीन हो गए। जिन परिवारों के घर अब भी खतरे की जद में हैं, वे अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचान...