सुपौल, मई 6 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड के कटैया माहे पंचायत के बथनाहा वार्ड 3 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जल जमाव की समस्या विकराल हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को उक्त सड़क पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान की मांग की। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि हल्की बारिश के बाद ही सड़कें तालाब बन जाती हैं। नाली नहीं होने से बारिश और घरों का गंदा पानी लोगों के घर और आंगन में घुस रहा है। जल जमाव से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बच्चे डायरिया और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कटिहार : नाला निर्माण नहीं होने से सेमापुर-काबर मार्ग पर जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। मुख्य सड़क पर 2 फीट तक पानी लगने से बाइक तक का गुजर...