सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को लेकर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्माण की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने किया, जिनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल रहे। लक्ष्मण झा ने बताया कि वार्ड संख्या 1 और 3 के बीच की सड़क पिछले चार वर्षों से बदहाल स्थिति में है। बरसात के मौसम में इस सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग पर हरिजन विद्यालय स्थित है, जहां आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को भी चिंता बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.