सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को शहर पूरी तरह आस्था और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख चौक-चौराहों तक भगवा ध्वज लहराते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। जय श्रीराम के जयघोष से शहर देर तक गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर उमड़ पड़े। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 108 बाबा रामदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी अखाड़ा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए, जिसमें महिला श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रद्धालु लाल और पीले वस्त्र धारण कर हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। गाजे-बाजे, बैंड पार्टी और ढोल-ताशा ...