सुपौल, जून 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत स्थित रामनगर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भपटियाही में कराया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रामनगर 11 निवासी जयराम साह और उसके छोटे भाई घनश्याम साह के बीच बासडीह की तीन कट्ठा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। यह भी पढ़ें- मधेपुरा: मारपीट में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल मारपीट की इस घटना में घनश्याम साह (32), तुलसी देवी (30), सरोज कुमार (12)...