सुपौल, अप्रैल 15 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के सुरजापुर पंचायत अंतर्गत परसा बिरबल गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मामला गंभीर हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना 13 अप्रैल की है और दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रथम पक्ष की आवेदिका नजराना नूरी ने आरोप लगाया कि जब वह झुनकी चौक घरेलू सामान खरीदने जा रही थी, तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। उन्होंने फरसा से वार कर घायल करने और गले से मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया। बीच-बचाव...