सुपौल : जमीनी विवाद में चली गोली, 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
सुपौल, अप्रैल 21 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज में जमीनी विवाद एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार देर रात करीब 10:30 बजे हुई गोलीबारी की घटना में एक 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से इलाके में दहशत फैल गई और देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 निवासी जोगिंदर यादव के पुत्र रंजीत कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो रविवार रात अचानक हिंसक झड़प में बदल गया और गोली चल गई। यह भी पढ़ें- अररिया: जमीनी विवाद में चली गोली, एक गंभीर रूप से घायल रेफर घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल रंजीत कुमार को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बी.ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.