सुपौल : जमाबंदी में छेड़छाड़ मामले में राजस्व कर्मचारी बर्खास्त
सुपौल, जून 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सुपौल सदर प्रखंड अंचल कार्यालय के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी राज कुमार चौधरी की सेवा बर्खास्त कर दी गई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई जमीन के दस्तावेजों में निजी स्वार्थ के लिए छेड़छाड़ करने के मामले में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने की है। मामला सुपौल अंचल अंतर्कद रामदत्तपट्टी मौजा के थाना संख्या 183 और जमाबंदी संख्या 322 से जुड़ा है।
बर्खास्तगी का कारण राजस्व कर्मचारी पर निजी स्वार्थ के लिए बिना सक्षम पदाधिकारी के आदेश के जमाबंदी के दस्तावेज से छेड़छाड़ करने, भूमि विवाद को बढ़ावा देने तथा सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल के अनन्य वाद में पारित आदेश के आलोक में की गई है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने आदेश जारी किया है। वहीं राघोपुर सीओ रश्मि प्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.