सुपौल, मई 18 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। समाहरणालय स्थित जन संवाद कार्यक्रम में सोमवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कुल 31 आवेदन प्राप्त किए गए। जन संवाद के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम ने सभी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- 12 फरियादियों की शिकायतों पर दिये कार्रवाई के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...