सुपौल, जून 22 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा प्रखंड के यूथ क्लब में जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर तक जनसुराज की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- जनसुराज पार्टी की बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर मंथनसम्मेलन के महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार की रूपरेखा तय की गई। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने ...