सुपौल, अप्रैल 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें डीएम ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले सामने आए। डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में पहुंच रहे भूमि विवाद के मामले यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.