सुपौल, फरवरी 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने कुल 61 आवेदन लिये। इस क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर डीडीसी सारा अशरफ, डीटीओ डॉ संजीव कुमार सज्जन, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...