सुपौल, अप्रैल 18 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर सीओ स्वामीनाथ की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ ने बताया जनता दरबार में भूमि विवाद का निष्पादन दोनों पक्षों के उपलब्ध कागजातों के अधार पर किया जाता है। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 4 मामले का त्वरित निष्पादन किया गया। जबकि 6 नए आवेदन प्राप्त हुआ है। लेकिन कागजात के आभाव में शेष दो पक्षों की सुनवाई अगली तारीख को होगी। यह भी पढ़ें- सुपौल : जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन यह भी पढ़ें- डीएम ने छह फरियादियों की शिकायतों का किया निष्पादन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...