सुपौल, मार्च 15 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पावर सब-स्टेशन में सोमवार और मंगलवार को सुबह 10 बजे से 6 बजे संध्या तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।यह जानकारी देते हुए विभाग के जेई मयंक श्रेष्ठ ने सोशल मीडिया और पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस पावर सब स्टेशन में आगामी गर्मी में निरंतर बिजली उपलब्ध रहने के लिए हाई पावर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पीएस एस में पहले से 5 एमभीए पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था जिससे निरंतर बिजली की उपलब्धता में कठिनाइयां आ रही थीं। इस मुख्य वजह को गंभीरता से लेते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने यहां 10 एमभीए पावर ट्रांसफार्मर को शिफ्टिंग करने का निर्देश जारी किया था। शिफ्टिंग को लेकर सोमवार और मंगलवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.