सुपौल, अगस्त 21 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर कुल 55 लीटर देसी शराब साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : 22 बोतल देसी नेपाली शराब के साथ महिला गिरफ्तारपुलिस का ऑपरेशन जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागवतपुर वार्ड 9 में एक महिला अपने घर में देसी शराब बनाकर बेच रही है। इसके बाद पुलिस टीम छापेमारी के लिए उसके घर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर एक महिला घर से निकल कर भागने लगी। उसे महिला पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। इसके बाद उक्त पकड़ाई महिला के घर की तलाशी ली गई तो जहां पुलिस ने उसके घर से अलग अलग प्लास्टिक के गेलन में लगभग बीस लीटर द...