सुपौल, मई 31 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने हरिनाहा गांव के वार्ड 10 में छापेमारी कर कुल 51 लीटर देसी शराब बरामद की है। शनिवार की देर शाम को हुई इस कार्रवाई के संबंध में बताया जाता है कि सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम ने वहां पहुंच कर पड़ताल की तो अलग-अलग बर्तनों में उक्त शराब को छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया और थाना लाया गया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी महिला तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गयी। इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि पुलिस बलों द्वारा आरोपी महिला के घर से उक्त शराब बरामद की गई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : छापेमारी में 51 लीटर शराब बरामद उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक केस दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी महिला तस्कर ...