सुपौल, अप्रैल 29 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 के खट्टर चौक के पास संचालित निजी स्कूल प्रगति पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र के साथ मंगलवार की शाम हुए कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जांच की प्रक्रिया मंगलवार शाम हुई घटना के बाद बुधवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार मीनू जांच के लिए संबंधित स्कूल पहुंचे। जांच के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्कूल संचालक विजय कुमार से पूछताछ की। साथ ही पीड़ित छात्र सत्यम कुमार की मां से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। हालांकि मां ने अपने बेटे के साथ मारपीट की घटना से इनकार कर दिया।

स्कूल में खामियां लेकिन स्कूली जांच में कई गंभीर खामियां उजागर हुई। जांच में सामने आया कि स्कूल तय मानकों के अनुरूप संचालित नही...