सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अवसर पर सदर प्रखंड के बरुआरी स्थित तेजेन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुआरी में गुरुवार को महिला थाना की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, कानूनी अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देना था। महिला थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजू तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। उन्होंने सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अभिभावक और पुलिस को देने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 1091 और 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अनुरा...