सुपौल, फरवरी 26 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल झिल्लाडुमरी के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को परिभ्रमण के लिए बस से मिथिला हाट के लिए रवाना किया गया। परिभ्रमण बस को विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो. शकील एवं स्कूल के एचएम संजय कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से परिभ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एचएम संजय कुमार पाठक ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। इसलिए छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है। मिडिल स्कूल झिल्लाडुमरी के एचएम संजय कुमार पाठक ने बताया कि परिभ्रमण बस में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिक्षक राणा हरर्वेंद्र, परशुराम कुमार, कुमारी बुलबुल, सुलेखा कुमारी को भेजा गया है। परिभ्रमण पर गए छात...