सुपौल, अप्रैल 6 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली पीडीएस के लाइसेंस को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महम्मदगंज पंचायत में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए दुसरे पंचायत की एक महिला उम्मीदवार पर फर्जी आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र तैयार कर आवेदन करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, चुन्नी पंचायत निवासी सुनील कुमार मेहता की पत्नी पाणिनी सिन्हा ने महम्मदगंज पंचायत का निवासी दर्शाते हुए पुरे परिवार का सभी आवश्यक दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए और 3 अक्टूबर 2025 को जन वितरण प्रणाली के लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जब विभाग द्वारा जांच के बाद अनुज्ञप्ति की मेधा सूची जारी की गई, तो उसमें पाणिनी सिन्हा...