सुपौल, अप्रैल 1 -- भीमपुर (सुपौल), एक संवाददाता। ट्रैक्टर से कुचलकर एक नौ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छातापुर थाना क्षेत्र की लालगंज पंचायत स्थित वार्ड दो परियाही गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है। इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर परियाही गांव के वार्ड दो निवासी भोला मंडल ट्राली लगे अपने ट्रैक्टर से समीप के जगदीश मंडल के दरवाजे पर मिट्टी भराई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वहां पास ही में धीरेंद्र मंडल की पुत्री अनुराधा कुमारी (नौ वर्ष) खेल रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करने के क्रम में बच्ची ट्रैक्टर के नीचे आकर गई। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, मौके पर मौजूद लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.