सुपौल, अप्रैल 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार 6 अप्रैल को सुपौल दौरे पर आएंगे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर 12:30 बजे से "जनता से संवाद" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आम लोगों से जुड़ी समस्याओं की सीधी सुनवाई होगी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। कोसी प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि सुपौल जिले से संबंधित लंबित परिवाद, जिनका अब तक अनुपालन या जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, उनकी भी सुनवाई इस अवसर पर की जाएगी। इससे लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याएं लेकर निर्धारित समय पर समाहरणालय पहुंचें। कार्यक्रम से पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा समाहरणालय क...