सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। चैती नवरात्र के चौथे दिन जिला मुख्यालय के चकला निर्मली स्थित चैती दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्र के चौथे दिन मां के स्वरूप कूष्मांडा की पूजा की जाती है। मां का कूष्मांडा स्वरूप सृष्टि की आदि शक्ति हैं, जिनकी आराधना से रोग, शोक और कष्ट दूर होते हैं तथा आयु, यश और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।व्रतधारी श्रद्धालुओं ने नियमपूर्वक पूजा कर मां से अपनी मनोकामनाएं मांगीं। पुजारियों ने बताया कि सच्चे मन से की गई उपासना से मां कूष्मांडा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

ह...